करनाल,
महाशिवरात्रि को लेकर शहर में माहौल शिवमय हो गया है। भोले के भक्त हरिद्वार से कावड़ लेकर लौट रहे हैं तो शहर के मंदिरों को सजाया गया है। राम नगर स्थित शिव मंदिर से श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली। विधायक सुमिता सिंह ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में क्लश यात्रा, शिव-पार्वती, नंदी बैल पर शिव की सवारी, राधा-कृष्ण व भगवान विष्णु की लीलाओं को दर्शाती झांकियां शामिल थी। चार खंभा चौक, मद्रासी कालोनी, वाल्मीकि बस्ती, प्रेम नगर व एकता कालोनी से होते हुए शोभायात्रा वापिस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर हरीश मक्कड़, भगवानदास अग्गी, विजय शर्मा, अशोक खुराना, विजय मुंजाल, रमेश मुंजाल व दिनेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
सदर बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर से बैंड-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। बैंक कालोनी में रजनीश कुमार ने भक्तों का स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की तो सड़क फूलों से ढक गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान विनोद खेत्रपाल, रामरक्खा शर्मा, शाम धमीजा, चमन ठुकराल, बीआर मदान, नवीन संदूजा, गीता देवी, अशोक सरदाना, रमेश शर्मा, बबली व उषा चौधरी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment